हिंदुत्व की रक्षा हेतु मुगलों से 14 युद्ध लड़कर सभी में विजय हासिल करने वाले गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व भारत रक्षा मंच द्वारा बड़ी श्रद्धा , आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष डॉ. एच पी तिवारी ने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा हेतु गुरु गोविंद सिंह जी का योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। महानगर उपाध्यक्ष डॉ. रोहित आचार्य व संगठन मंत्री श्री सत्य प्रकाश यादव ने कहा कि हिंदुत्व के संरक्षण संवर्धन हेतु हमें अपने पूर्वजों के त्याग और बलिदान को स्मरण कर अपनी जड़ों की ओर लौटना होगा।
जिलाध्यक्ष श्री जीवेश पांडे व श्री संजय भगत ने गुरु गोविंद सिंह जी को हिंदुत्व का सच्चा संरक्षक बताते हुए उनके त्याग और बलिदान को नमन किया।
Please do not enter any spam link in the comment box.