रायसेन, 11 फरवरी 2022
महिला बाल विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री अशोक कुमार शाह तथा कलेक्टर श्री अरविन्द कुमार दुबे ने रायसेन में वार्ड नम्बर-03 में निवासरत् मप्र कोविड-19 बाल सेवा योजना के हितग्राही बालक यश कुशवाह के घर जाकर उसका हालचाल जाना और शासन की ओर से मिल रही सहायता के संबंध में जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव श्री शाह ने यश से शिक्षा के संबंध में जानकारी लेते हुए पूछा कि पढ़ाई कैसी चल रही है तथा भविष्य में क्या बनना है।
उन्होंने, यश से योजना के तहत प्रतिमाह पॉच हजार रू मिलने, उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न मिलने तथा खाद्यान्न की गुणवत्तापूर्ण की जानकारी ली। अपर मुख्य सचिव श्री शाह ने खाद्यान्न मंगाकर उसकी गुणवत्ता भी देखी। यश ने बताया कि प्रतिमाह पॉच हजार रू बैंक खाते में प्राप्त हो रहे हैं तथा नियमित खाद्यान्न भी मिल रहा है। अपर मुख्य सचिव ने शासन की अन्य योजनाओं का लाभ मिलने की जानकारी लेते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाल हितग्राही को पात्रतानुसार शासन की अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया जाए।
अपर मुख्य सचिव श्री शाह तथा कलेक्टर श्री दुबे ने पाटनदेव में बालक शिवम मालवीय के घर जाकर उसकी मॉ से, शिवम तथा काजल की शिक्षा और स्पॉंशरसिप योजना के तहत प्रतिमाह राशि मिलने के संबंध में जानकारी ली। शिवम की मॉ ने बताया कि, शिवम और काजल को स्पॉंशरसिप योजना के तहत शासन की ओर से प्रतिमाह दो-दो हजार रू की राशि मिल रही है। अपर मुख्य सचिव ने बालक शिवम और उसकी बहन काजल से भी चर्चा कर पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। काजल ने बताया कि वह बड़ी होकर पुलिस में जाना चाहती है। उल्लेखनीय है कि शिवम के पिता की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। अपर मुख्य सचिव श्री शाह को महिला बाल विकास विभाग के जिला अधिकारी श्री दीपक संकत द्वारा जिले में संचालित विभागीय योजनाओं और गतिविधियों के संबंध में अवगत कराया गया।
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Please do not enter any spam link in the comment box.