जिला विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

जिला विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

खरगोन 16 फरवरी 2022। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली, म.प्र. राज्य विधिक 

सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा 

प्राधिकरण, मण्डलेश्वर/प्रधान जिला न्यायाधीश, श्री दिलीप कुमार नागले के मार्गदर्शन एवं 

सचिव, श्री विकासचन्द्र मिश्र के निर्देशन में मण्डलेश्वर हाट बाजार मे कोरोना जागरूकता 

शिविर का आयोजन किया गया ।

शिविर में कोविड-19 के कारण होने वाली मृत्यु के संबंध मे मृतको के आश्रितो तथा ऐसे 

बच्चे जिनके माता-पिता अथवा दोनो मे से किसी एक की मृत्यु कोविड के कारण हुई हैं। 

इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया गया कि जिन्होने शासन से एक्सग्रेसिया/

प्रतिकर राशि अभी तक प्राप्त नही हुई है वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर के 

माध्यम से आवेदन कर राशि प्राप्त कर सकते हैं।

शिविर को जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री रॉबिन दयाल द्वारा संबोधित करते हुए 

बताया गया कि गौरव कुमार बंसल विरूद्ध भारत संघ, रिट पिटिशन मे दिये गये 

दिशानिर्देशानुसार कोविड-19 के कारण होने वाली मृत्यु के संबंध मे मृतको के आश्रितो तथा 

ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता अथवा दोनो मे से किसी एक की मृत्यु कोविड के कारण हुई 

हैं जिन्होने शासन द्वारा प्राप्त एक्सग्रेसिया/प्रतिकर राशि के लिए अभी तक आवेदन नही 

किया है या जिनके आवेदन निरस्त किये गये हैं वह जिला विधिक सेवा 

प्राधिकरण, मण्डलेश्वर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। कोरोना जागरूकता अभियान 

हाट बाजार मे चलाते हुये मास्क पहनने एवं सामाजिक दुरी के बारे मे बताया गया एवं 

माक्स का वितरण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मण्डलेश्वर की ओर से आमजन को 

किया गया। जागरूकता शिविर में पैरालीगल वालेन्टियर्स श्री जोजू एम.आर., श्री दुर्गेश 

राजदीप, सोनू शाह एवं बड़ी संख्या मे हाट बजार मे आमजन उपस्थित रहें।






*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------