प्रयागराज । यूपी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करते हुए अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई सैर कराने की बात करती है, लेकिन उन्होंने हवाई जहाज से लेकर हवाईअड्डे और बंदरगाह तक बेच दिए। शहर से 30 किलोमीटर दूर हंडिया विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार देश की मुनाफे वाली परिसंपत्तियां भी बेच रही है ताकि उसे लोगों को ना आरक्षण देना पड़े और ना नौकरी देनी पड़े। ना रहेगा बांस, ना बजेगी बांसुरी।
रोजगार के मुद्दे पर भाजपा सरकार को आंड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने पिछले तीन साल से ना तो फौज में और ना ही पुलिस में भर्ती निकाली। नौजवानों का पांच साल इंतजार में कट गया और अब वे और इंतजार नहीं करना चाहते। जिले का नाम इलाहाबाद से प्रयागराज किए जाने पर तंज करते हुए अखिलेश ने कहा कि नाम बदलने के बाद यह जिला ही बदनाम हुआ है। चाहे वह कुम्भ का घोटाला हो, चाहे नौजवानों पर लाठी चली हो, चाहे यहां के लोगों ने गंगा में बहती हुई लाशों को देखा हो। नाम जरूर बदल दिया, लेकिन सरकार ने बदनामी भी उतनी ही कराई है। हंडिया विधानसभा सीट पर सपा प्रत्याशी हाकिम चंद्र बिंद के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए उन्होंने कहा कि जब से वोट पड़ा है, भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ठंडे पड़ गए हैं।
भाजपा सरकार ने हवाई जहाज और हवाईअड्डे तक बेच दिए : अखिलेश यादव
रविवार, फ़रवरी 27, 2022
0
Tags

Please do not enter any spam link in the comment box.