ग्राम कुमडी बिठौली, पडोनिया तथा पोलाहा में जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण कार्यो का लिया जायजा
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

ग्राम कुमडी बिठौली, पडोनिया तथा पोलाहा में जिला पंचायत सीईओ ने निर्माण कार्यो का लिया जायजा


रायसेन, 26 फरवरी 2022
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पीसी शर्मा द्वारा रायसेन
जिले के ग्राम कुमडी बिठौली, पडोनिया तथा पोलाहा का भ्रमण कर ग्रामों में
किए जा रहे विभिन्न विकास और निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया।
उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए शासन की विभिन्न योजनाओं का
पात्रतानुसार लाभ मिलने के संबंध में जानकारी ली।

जिला पंचायत सीईओ श्री पीसी शर्मा ने कुमरी बिठौली में प्रधानमंत्री आवास
योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से
चर्चा करते हुए कहा कि शासन की मंशा है कि प्रत्येक परिवार का पक्का मकान
हो। शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदान की जा रही राशि
का उपयोग आवास निर्माण में ही किया जाए। उन्होंने शासकीय स्कूल का भी
निरीक्षण करते हुए बच्चों से पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली।

इसी प्रकार जिला पंचायत सीईओ श्री शर्मा द्वारा ग्राम पलोहा में भी
प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों से चर्चा कर आवास निर्माण के
संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्र तथा पीएचई
द्वारा निर्मित पेयजल स्टैंड का भी निरीक्षण किया। जिला पंचायत सीईओ
द्वारा ग्राम पडोनिया में आरसीसी नाली निर्माण कार्य तथा पंचायत भवन का
भी अवलोकन किया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी, पंचायत सचिव भी उपस्थित





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------