बिलासपुर- पुलिस की नाकामी के चलते लगातार 3 सालों से हो रही थी महिला छेड़खानी का शिकार। युवक पर कार्यवाही नहीं होने से उसके हौसले और बुलंद होते जा रहे थे। 3 सालों से लगातार महिला से छेड़खानी करने वाले स्वाधीन नाग चौधरी ने राजीव गांधी चौक के पास गुस्वार की शाम फिर उसी महिला की एक्टिवा के सामने अपनी स्कूटी अड़ा दी। इसके बाद महिला को अपनी स्कूटी में बिठाने की कोशिश करने लगा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। लोगों ने महिला को किसी तरह बचाया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी आए दिन उसे “बेख्याली में भी मेरा ख्याल आए” गीत सुनाकर छेड़खानी करता है। महिला ने इससे पहले भी दो बार आरोपी स्वाधीन नाग चौधरी के खिलाफ महिला थाना वाह तारबाहर थाने में शिकायत की गई थी। अगर शायद पुलिस इससे पहले हुए शिकायत पर आरोपी स्वाधीन नाग चौधरी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही कर दी होती तो इस महिला को बार-बार छेड़खानी करने वाले आरोपी को सबक मिल गई होती नए थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता ने महिला संबंधित मामला होने पर गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ महिला की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला निजी संस्थान में काम करती है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि स्वाधीन नाग चौधरी उसके साथ आए दिन छेड़छाड़ करता है। वहीं राजीव गांधी चौक पर एक पत्रकार ने घटना को देखते हुए पुलिस को बुलाने को कहा तो उससे भी आरोपी स्वाधीन नाग चौधरी ने हाथापाई शुरू कर दी। बुधवार की रात महिला माल में खरीदारी के लिए गई थी। इस दौरान भी उसने पीछा किया। गुस्वार की शाम महिला नेहरू चौक से अपने घर की ओर जा रही थी। राजीव गांधी चौक के पास महिला की एक्टिवा के सामने अपनी स्कूटी अड़ा दी। उसने महिला को बात करने के लिए कहा। मना करने पर वह उसे जबरन अपनी स्कूटी में बैठाने की कोशिश करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचा दिया।महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाकर पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर धारा 341 54 354 घ के तहत आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस की शर्मनाक लापरवाही दो-दो बार महिला की रिपोर्ट के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
रविवार, फ़रवरी 13, 2022
0
*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags
Please do not enter any spam link in the comment box.