किसानों को कृषि अधोसंरचनाओं के निर्माण के लिए दो करोड़ रूपये तक का ऋण
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

किसानों को कृषि अधोसंरचनाओं के निर्माण के लिए दो करोड़ रूपये तक का ऋण


06 फरवरी,2022/कृषि विकास और उत्पादन की गति को बढाने के उद्देश्य से कृषक, एफ.पी.ओ., स्व-सहायता समूह, पैक्स एवं कृषि अधोसंरचनाओं के निर्माण के लिए बैंकों से बिना किसी जमानत के दो करोड रूपये तक ऋण मुहैया कराया जायेगा। मात्र तीन प्रतिशत प्रतिवर्ष के ब्याज की छूट 7 वर्ष की अवधि के लिये किसानों को यह ऋण मिलेगा।कृषक एवं कृषि उद्यमी यह वित्तीय सहायता
भंडार की सुविधा, प्राथमिक प्रक्रिया इकाई (चावल/दालआटा चक्की), कस्टम हायरिंग सेन्टर, जैविक इनपुट उत्पादन, कोल्ड स्टोरेज, वेयरहाउस, पैक हाउस, ग्रेडिंग, पैकेजिंग आदि कार्यो के लिए आवश्यकता अनुसार कृषि विभाग के माध्यम से डी.पी.आर. तैयार करा सकते हैं। यह डीपीआर व आवेदन बेवसाईटhttps://agriinfra.dac.gov.in पर ऑनलाइन भरा जा सकता है। इच्छुक किसानों, एफ.पी.ओ., स्व-सहायता समूह, पैक्स एवं कृषि उद्यमियों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की गई है।





*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------