भोपाल। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में रविवार शाम को विश्व विख्यात गायिका एवं भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा सहित प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चौधरी मुकेश चतुर्वेदी, श्री कांतदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री भगवानदास सबनानी, श्री रणवीर सिंह रावत, श्री हरिशंकर खटीक, प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष श्री अनिल जैन कालूहेडा, पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री लोकेन्द्र पाराशर, सह मीडिया प्रभारी श्री विवेक तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा, श्री हेमंत खण्डेलवाल, जिला अध्यक्ष श्री सुमित पचौरी, सुश्री सरिता देशपाण्डे, श्री राघवेन्द्र गौतम, श्री चन्द्रप्रकाश मिश्रा, श्री हीरेन्द्रबहादुर सिंह, श्री प्रयाग रघुवंशी, श्री विशाल राजोरिया, श्रीमती निशा सक्सेना, श्रीमती मोहनी शाक्यवार सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को पुष्पांजलि अर्पित की।
(लोकेन्द्र पाराशर)
प्रदेश मीडिया प्रभारी
Please do not enter any spam link in the comment box.