भोपाल भाजपा ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि गाड़ी में बैठे रहने से आंदोलन नहीं होते हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने यह बयान दिया है। उन्होंने कमलनाथ के किसानों के मुद्दे पर आंदोलन करने के बयान पर यह पलटवार किया है।
मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। कमलनाथ के किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन करने के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने उन पर हमला कर दिया है। विपक्ष का अधिकार आंदोलन करना है। मगर उन्होंने तंज कसा कि जब गाड़ी से उतरेंगे तभी तो आंदोलन होगा। बिना सड़क पर उतरे आंदोलन कैसे होगा। जब धूल खाएंगे तब आंदोलन होगा। सर्दी में निकलेंगे तब आंदोलन होगा। गाड़ी में बैठे रहने से आंदोलन नहीं होते हैं।
शर्मा ने कहा आप तो गाड़ी में बैठे रहिये
वीडी शर्मा ने कमलनाथ की 15 महीने की सरकार पर भी तंज कसते हुए सवाल किया कि उस समय आपने किसानों के साथ क्या किया। किसानों के साथ धोखा और छल कपट किया गया। किसानों व गरीबों का हक छीना। आप तो गाड़ी में बैठे रहिये और जैसे आप चल रहे हैं, वैसे ही ठीक है। गौरतलब है कि भाजपा ने कांग्रेस के घर चलो, घर-घर चलो अभियान को लेकर भी इसी तरह गाड़ी में बैठे-बैठे अभियान चलने पर तंज कसे थे।
Please do not enter any spam link in the comment box.