जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन कार्य युद्ध स्तर पर जारी मोबाईल टीम तथा हाउस-टू-हाउस टीम पात्र नागरिकों के घर-घर पहुँचकर लगा रही है सुरक्षा का टीका
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

जिला प्रशासन द्वारा वैक्सीनेशन कार्य युद्ध स्तर पर जारी मोबाईल टीम तथा हाउस-टू-हाउस टीम पात्र नागरिकों के घर-घर पहुँचकर लगा रही है सुरक्षा का टीका


समाचार
बुरहानपुर/5 फरवरी 2022/-कलेक्टर एवं जिला मजिस्टेªट श्री प्रवीण सिंह के निर्देशानुसार एवं कुशल मार्गदर्शन में कोविड-19 टीकाकरण सत्र निरंतर रूप से जारी है। इसी श्रृंखला में आज टीकाकरण एवं जिला प्रशासन की टीम द्वारा जिले में टीकाकरण कार्ययोजना अनुसार पुराना टी.बी.अस्पताल, मातृ सेवा सदन हॉस्पिटल, लघु उद्योग भारती राजस्थानी भवन एवं शा.उ.मा.विद्यालय लालबाग सहित अन्य टीकाकारण केन्द्रों पर ऑनसाईट, 4 मोबाईल टीम तथा 96 हाउस-टू-हाउस टीम द्वारा टीकाकरण कार्य किया गया।
    हाउस-टू-हाउस टीम द्वारा 15 से 17 आयु वर्ग के किशोर बालक/बालिकाओं के घर-घर जाकर द्वितीय डोज लगाकर, उन्हें सुरक्षा का आवरण दिया जा रहा है। वहीं मोबाईल टीम द्वारा भी पात्र नागरिकों को सुरक्षा का टीका लगाया जा रहा है। जिला प्रशासन संपूर्ण जिले को टीकायुक्त बनाने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य कर रहा हैं। कार्य योजना अनुसार निरंतर रूप से टीके के सत्र आयोजित किये जा रहे है।



*सम्पूर्ण समाचारो के लिए न्याय क्षेत्र भोपाल होगा समाचार का माध्यम मध्य प्रदेश जनसम्पर्क है
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------