लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 61 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने 24 महिलाओं को कैंडिडेट बनाया है। इससे पहले कांग्रसे ने अपनी 125 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में 50 महिलाओं को मैदान में उतारा था। वहीं, 41 नामों वाली दूसरी लिस्ट में 16 और 89 प्रत्याशियों वाली तीसरी लिस्ट में 37 महिलाओं को जगह मिली थी।
कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्ट में अयोध्या से रीता मौर्य, कन्नौज से विनीता देवी, हमीरपुर से राज कुमारी और फतेहपुर की अयाह शाह से हेमलता पटेल समेत 24 महिलाओं को कैंडिडेट बनाया है। इसमें से एससी के लिए रिजर्व सात सीटें भी शामिल हैं। यही नहीं, कांग्रेस ने इस लिस्ट में अपने प्रत्याशी दो भी बदले हैं। हाथरस से सरोज देवी की जगह कुलदीप कुमार सिंह और बिजवासन से अभिनव भार्गव की जगह वंदना भार्गव को मैदान में उतारा है। उत्तर प्रदेश में इस बार सात चरणों में मतदान होना है। इसकी शुरुआत 10 फरवरी को पश्चिमी यूपी के 11 जिलों की 58 सीटों पर मतदान के साथ होगी। इसके बाद दूसरे चरण में राज्य की 55 सीटों पर मतदान होगा। वहीं, तीसरे चरण में 59, चौथे चरण में 60, पांचवें चरण में 60 सीटों, छठे चरण में 57 और सातवें चरण में 54 सीटों पर मतदान होगा। 10 फरवरी को पहले चरण के मतदान के बाद 14 फरवरी को दूसरे चरण, 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 फरवरी को चौथे चरण, 27 फरवरी को पांचवें चरण, 3 मार्च को छठे चरण और 7 मार्च को सातवें चरण के लिए मतदान होगा। वहीं, यूपी चुनाव के नतीजे 10 मार्च को आएंगे। यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में भाजपा ने 403 में से 325 सीटों पर जीत दर्ज की थी। सपा और कांग्रेस ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। सपा ने 47 और कांग्रेस ने 7 सीटें ही जीती थीं। मायावती की बसपा 19 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। वहीं, 4 सीटों पर अन्य का कब्जा हुआ था।
कांग्रेस ने यूपी में जारी की 61 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट
मंगलवार, फ़रवरी 01, 2022
0
Tags
Please do not enter any spam link in the comment box.