खरगोन 19 फरवरी 2022। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा शनिवार को हैल्थ बुलेटिन जारी किया गया। जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिले में 6 मरीजों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। जबकि 332 की नेगेटिव रिपोर्ट आयी है। जिले में अब कुल 155 मरीज स्थिर है। इनमें 02 मरीज अस्पताल में और 153 मरीज होम आयसोलशन में हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 56 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। जिले में अब तक कुल 19417 मरीज पॉजिटिव हुए हैं। जिनमें से 18903 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। वहीं जिले में अब कुल 472992 व्यक्तियों के सेम्पल लिए गए हैं। जिसमें से 449977 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में 938 सेम्पल जांच के लिए भेजे गए और 1988 की रिपोर्ट आना शेष हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में किसी भी संक्रमित मरीज की मृत्यु नहीं हुई है। जिले में अब तक कुल 359 मरीजों की मृत्यु हुई है।
Please do not enter any spam link in the comment box.