रायसेन, 03 फरवरी 2022
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी के अद्वितीय मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्यकर्मियों के अथक परिश्रम से मध्यप्रदेश में कोरोना रोधी वैक्सीन के ११ करोड़ से अधिक डोज़ का अद्भुत कीर्तिमान स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोना नियंत्रण के लिये प्रदेश में चलाये गये टीकाकरण महाअभियानों में जन-भागीदारी से ही यह उपलब्धि अर्जित की गई है। मख्यमंत्री श्री चौहान ने इस उपलब्धि पर टीकाकरण अभियान में योगदान देने वाले सभी नागरिकों, स्वास्थ्य कर्मियों, सामाजिक संस्थाओं, धर्मगुरूओं और कोरोना वॉलेंटियर्स को धन्यवाद दिया है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में २ फरवरी की शाम तक ११ करोड़ ७७ हजार १८१ वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं। इसमें ५ करोड़ ७४ लाख ७९ हजार ४१२ नागरिकों को वैक्सीन की प्रथम डोज और ५ करोड़ १८ लाख ८१ हजार ९८३ पात्र नागरिकों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई गई हैं। प्रदेश में ७ लाख१५ हजार ७८६ नागरिकों को प्रीकॉशन डोज लग चुकी है।

Please do not enter any spam link in the comment box.