![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202201/download_1-48.jpg)
इंदौर पुलिस ने राह चलती लड़कियों को अश्लील इशारे करने वाले एक सिरफिरे को पकड़ा है। आरोपी बस स्टॉप पर लड़कियों को गलत इशारे करता था। एक छात्रा ने हिम्मत कर उसकी इस हरकत का VIDEO बनाया।
DCP जोन-4 राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी का नाम महेश शर्मा है। जो शिक्षक नगर, पद्मालय कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी राजबाड़ा के पास किसी दुकान पर काम करता है। कुछ दिनों से आरोपी गंगवाल, एमओजी लाइन और जूनी इंदौर इलाके के बस स्टॉप पर लड़कियों को गलत इशारे कर रहा था। आरोपी को पुलिस ने न्यू GDC कॉलेज के पास से पकड़ा 21 जनवरी को एक छात्रा ने आरोपी का VIDEO बनाकर पुलिस तक पहंचाया। पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही। दो दिन बाद छात्रा ने आरोपी का मोपेड नंबर पुलिस को दिया। इससे वह पकड़ा गया।
मोबाइल चेक किया तो चौक गई महिला इंस्पेक्टर
महेश शर्मा से पूछताछ करने छत्रीपुरा की महिला सब इंस्पेक्टर जूनी इंदौर थाने पहुंची थी। यहां जब उसका मोबाइल लिया तो महिला सब इंस्पेक्टर खुद ही चकरा गई। महेश के मोबाइल में कई पोर्न वीडियो थे। इसके साथ ही आरोपी ने कॉलेज की लड़कियों के आते जाते वीडियो बना रखे थे। आरोपी ने खुद के कपड़े उतारकर भी मोबाइल में वीडियो बना रखे थे। पुलिस के मुताबिक वह साइको जैसी हरकतें करता है। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।
Please do not enter any spam link in the comment box.