शास.आईटीआई मण्डीदीप में अप्रेन्टिसशिप मेला सात जनवरी को
Type Here to Get Search Results !

KAPS TV

शास.आईटीआई मण्डीदीप में अप्रेन्टिसशिप मेला सात जनवरी को

रायसेन, 05 जनवरी 2022
जिले के मण्डीदीप स्थित शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 07 जनवरी को प्रातः 10 बजे से एक दिवसीय अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में शामिल होने वाली क्राम्प्टन ग्रीव्स, एमटेक आटो प्रायवेट लिमिटेड, मैक्सन हैल्थ केयर प्रायवेट लिमिटेड, आईडब्ल्यूआई स्टेशनरी लिमिटेड, इन्सूलेटर्स एण्ड इलेक्ट्रीकल्स सहित अन्य कम्पनियों द्वारा 80 रिक्त पदों के लिए चयन किया जाएगा।
एक दिवसीय अप्रेन्टिसशिप मेले में 18 से 30 आयु वर्ष के आईटीआई विभिन्न इंजीयिरिंग

 व्यवसाय उत्तीर्ण अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। चयनित युवाओं को 7700 से 9000 रू प्रतिमाह स्टाइपेन्ड एवं अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। इस मेले में भाग लेने के इच्छुक युवा 07 जनवरी को शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मण्डीदीप ग्राम मेदुआ भोजपुर रोड मण्डीदीप में अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा, सीवी/रिज्यूम सहित प्रातः 10 बजे साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते हैं। अप्रेन्टिसशिप के लिए भर्ती, अप्रेन्टिसशिप नियमों एवं कम्पनियों के शर्तो अनुसार दी जाएगी। इस अप्रेन्टिसशिप मेले में प्रतिभागिता के लिए यात्रा भत्ता नहीं दिया जाएगा।  

 

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Bhopal

4/lgrid/Bhopal
----------------NEWS Footer-------------------------------- --------------------------------CSS-------------------------- -----------------------------------------------------------------