भोपाल। राजधानी भोपाल मे रहने वाली 22 वर्षीय लड़की के साथ ग्वालियर में गैंगरेप किये जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पीडीता करीब देढ महीने पहले वहॉ रहने वाली अपनी सहेली से मिलने उसके घर गई थी, ओर उसी के घर मे रह रही थी। आरोप है कि उसकी सहेली 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की शाम एक होटल आयोजित पार्टी में उसे लेकर गई थी। इसी होटल के एक रूम में दो युवकों ने उसे कई घंटे तक बंधक बनाकर गैंगरेप किया है। बाद मे पुलिस के पास पहुंची पीडीता कि शिकायत पर पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज कर आरोपियो की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये है। मिली जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल के निशातपुरा मे रहने वाली 22 वर्षीय युवती बीती 7 जनवरी को ग्वालियर के महलगांव के पीछे सरकारी मल्टी मे रहने वाली अपनी सहेली मुस्कान के घर आई थी। उसके बाद से ही वो उसके यहां रह रही थी। आरोप है कि 26 जनवरी की शाम उसकी सहेली उसे लेकर सिटी सेंटर स्थित रिवाज होटल में एक पार्टी में गई थी। यहां आठ से दस लड़के जश्न मना रहे थे। युवती ने अपनी शिकायत मे आरोप लगाया कि होटल के एक रूम में उसकी सहेली उसे छोड़कर दोस्तों से मिलने का कहकर चली गई। सहेली के जाने के बाद ही पीडीता के कमरे मे लोकेश साहू नाम का युवक घूस आया, ओर रूम का दरवाजा बंद कर उसे जान से मारने की धमकी देकर उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। रेप के बाद लोकेश के कमरे से बाहर जाने के बाद एक और आरोपी युवक रुम मे आ गया। उस युवक को उसके दोस् साहू साहब कहकर बुला रहे थे। उस युवक भी युवती के साथ दुष्कर्म किया। बाद मे रात करीब 9 बजे युवती जैसै तैसै होटल से निकलकर पुलिस के पास पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर पीड़िता की सहेली के घर पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। पुलिस गैंग रेप के आरोपियों के साथ ही पीड़िता की सहेली की भी तलाश कर रही है।
सहेली से मिलने ग्वालियर गई भोपाल की युवती से होटल मे बंधक बनाकर किया गैगरैप
रविवार, जनवरी 30, 2022
0
Tags
Please do not enter any spam link in the comment box.