रायसेन, 24 जनवरी 2022
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह ने बताया है कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में चलाए जा रहे हैं मास्क ही है जिंदगी अभियान में 23 जनवरी तक 99 हजार 711 मास्क जरूरतमंदों को वितरित किए जा चुके हैं। यह अभियान 20 जनवरी को सभी नगरीय निकायों में एक साथ शुरू हुआ था।
नगरीय निकायों द्वारा नागरिकों को कोरोना से बचाव के संबंध में जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ की जा रही हैं। रोको -टोको अभियान में अभी तक 92 हजार 412 घरों में संपर्क किया जा चुका है। लगभग 2140 ऑनलाइन चर्चा आयोजित की गई हैं। मीडिया के विभिन्न माध्यमों से भी लगातार प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
774 मास्क बैंक स्थापित
अभी तक नगरीय निकायों में जन-सहयोग से 774 मास्क बैंक स्थापित किए जा चुके हैं। इनमें नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों द्वारा 59 हजार से अधिक मास्क दान स्वरूप दिये जा चुके हैं।
Please do not enter any spam link in the comment box.