पुलिस ने ट्विटर से उस अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी है जिसने सबसे पहले 'बुल्ली बाईएप के बारे में ट्वीट किया गया।  पुलिस अधिकारियों ने एप बनाने वालों को पकड़ने के लिए जांच शुरू की है। गिटहब नामक प्लेटफॉर्म पर बना यह एप फिलहाल ब्लॉक हो चुका है। एप के खिलाफ महिलाओं में नाराजगी बढ़ रही थी। दिल्ली पुलिस ने ट्विटर से उस अकाउंट के बारे में जानकारी मांगी है जिसने सबसे पहले 'बुल्ली बाईएप के बारे में ट्वीट किया और विवाद से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री को हटाने के लिए कहा। साथ ही 'बुल्ली बाईएप डेवलपर के बारे में भी जानकारी मांगी है।

मोबाइल एप बुल्ली बाई’ पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर अशोभनीय तस्वीरें डालने व नीलामी के लिए उपलब्ध बताने के मामले में दिल्ली और मुंबई पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम और पुलिस अधिकारियों ने एप बनाने वालों को पकड़ने के लिए जांच शुरू की है। गिटहब नामक प्लेटफॉर्म पर बना यह एप फिलहाल ब्लॉक हो चुका है। एजेंसियां गिटहब से भी जानकारी जुटा रही हैं। एप के खिलाफ महिलाओं में नाराजगी बढ़ रही थी। बुल्ली बाई एप में सोशल मीडिया पर सक्रिय 100 से अधिक मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें दिखाई जा रही थीं।