कोरबा भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, जिला कोरबा द्वारा वर्चुअल वर्कशॉप के जरिए राष्ट्रीय ध्वज को फहराने का सही तरीका बताया गया और इससे संबंधित नियमों की जानकारी भी दी गई।
राष्ट्रीय ध्वज को जाननें वर्चुअल वर्कशॉप से बड़ी संख्या में शैक्षिक क्षेत्र के लोगों सहित अन्य लोग जुड़े। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के मद्देनजर यह कार्यशाला आयोजित की गई। एचडब्ल्यूबी गाइड कप्तान पुष्पा शांडिल्य ने भारतीय झण्डे के वर्तमान स्वरूप के पूर्व की स्थिति और इसमें आए बदलाव से विस्तार के साथ अवगत कराया। स्काउट गाइड के जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख ने भारतीय झण्डा संहिता-2002 में निहित नियमों और औपाचारिकताओें की जानकारी दी।
साथ ही झण्डे के प्रकार और इसके मानक के बारे में बताया। श्री शेख ने भ्रांतियों को भी दूर किया। जिला संगठन आयुक्त (गाइड) उत्तरा मानिकपुरी ने झण्डा को लपेटने, गांठ बांधने और इसे फहराने के सही तरीके का प्रदर्शन कर बताया। झण्डा अवतरण किए जाने की भी जानकारी दी गई। राष्ट्रीय ध्वज को जाननें वर्चुअल वर्कशॉप का संचालन जिला संगठन आयुक्त (गाइड) डीगम्बर सिंह कौशिक ने किया। वर्कशॉप के आयोजन में रोवर लीडर द्वय राजीव साहू, पंकज साहू ने सहयोग प्रदान किया।
Please do not enter any spam link in the comment box.