![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202201/index-220.jpg)
भागलपुर। जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल में आवश्यक आपरेशन ही किए जाएंगे। जो आपरेशन टाले जा सकते हैं उसे नहीं किया जाएगा। बुधवार को अस्पताल अधीक्षक डा. असीम कुमार दास की अध्यक्षता में विभागाध्यक्षों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।
अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि गत एक सप्ताह से देखा जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती मरीज भी कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। कई जिलों के लोग अस्पताल में इलाज करवाने आते हैं। तब कोरोना जांच होती है तो पाजेटिव रिपोर्ट आ रही है। ऐसी स्थिति में निर्णय लिया गया कि इंडोर सर्जरी, हड्डी आदि विभागों में जो आपरेशन टाले जा सकते हैं उसे नहीं किया जाएगा।
इमरजेंसी में गंभीर मरीजों का आपरेशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आउटडोर, इमरजेंसी या किसी भी विभाग में मरीजों का इलाज बाधित नहीं किया जाएगा। पूर्व की तरह इलाज किया जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आक्सीजन की अब कमी नहीं है। एमसीएच वार्ड के सभी बेडो पर ऑसीजन पाइप द्वारा जरुरत पडऩे पर आपूर्ति की जा सकती है।
Please do not enter any spam link in the comment box.