![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202201/index-414.jpg)
लुधियाना। दहेज की मांग काे लेकर विवाहितओं का शारीरिक व मानसिक तौर पर प्रताड़ित करने के आराेप में थाना वूमेन पुलिस ने दो आरोपितों पर दो केस दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। पहले केस में पुलिस ने पंजाब माता नगर निवासी अमनदीप कौर की शिकायत फतेहगढ़ साहिब के मंडी अहमदगढ़ के सेक्टर 21 सी निवासी जयदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि जनवरी 2012 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर आरोपितों ने उसका शारीरिक व मानसिक उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। उधर, दूसरे मामले में पुलिस ने साहिबजादा अजीत सिंह नगर की गली नंबर 1 निवासी पवनीत कौर की शिकायत पर देहरादून के महालक्ष्मीपुरम मोथरोवाल लेन नंबर 4 निवासी हरप्रीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया। अपने बयान में उसने बताया कि अक्टूबर 2020 में उसकी शादी आरोपित के साथ हुई थी। मगर उसके कुछ ही समय के बाद और दहेज लाने की मांग को लेकर उसने उसे तंग परेशान करना शुरू कर दिया।
Please do not enter any spam link in the comment box.