लखनऊ। लखनऊ के पारा इलाके में घरेलू विवाद में पत्नी ने हाथ की नस काटकर पति को वीडियो कॉल किया तो पति ने फांसी से लटकर सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक की 45 दिन पहले ही शादी हुई थी और फोन पर मामूली विवाद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
जानकारी के मुताबिक लखनऊ के पारा के परसादी खेड़ा में रहने वाले विवेक प्रसाद की शादी 29 नवंबर को डूडा कॉलोनी निवासी रितु के साथ हुई थी। विवेक के पिता गोकर्ण ने बताया कि वह ड्यूटी पर गए थे और घर पर उसकी पत्नी संगीता मौजूद थी। संगीता छत पर बैठी थी। वहीं दो जनवरी को बहू रितु अपने मामा के घर चली गई थी और तब से वहीं थी। उनका कहना है कि रितु ने विवेक को फोन किया था और इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद रितु ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काट ली और विवेक को वीडियो कॉल कर दिया। विवेक वीडियो कॉल पर अपनी पत्नी की हालत देखकर परेशान हो गया और अपने कमरे में उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि विवेक ने फांसी से लटककर अपनी जान दे दी। इसकी जानकारी घर वालों तब पता चली जब विवेक की मां छत से नीचे आई। उन्होंने देखा कि उनका बेटा कमरे में फंदे से लटका हुआ है और उसके बाद उन्होंने लोगों को बुलाया। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से विवेक को नीचे उतारा और उसे लोकबंधु अस्पताल ले गए और जहां डॉक्टरों ने विवेक को अस्पताल में मृत लाया घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
पत्नी ने हाथ की नस काट किया वीडियो कॉल, पति ने लगाई फांसी, मौत
मंगलवार, जनवरी 18, 2022
0
Tags
Please do not enter any spam link in the comment box.