नई दिल्ली   में इमारत गिरने से लोगों की जान जाने की खबर आ रही है। सूचना पर दिल्ली दमकल विभाग के साथ दिल्ली पुलिस के जवान भी मौके हैं। फिलहाल मलबा हटाने का काम जारी है। बताया जा रहा है कि मलबे में लोग दबे भी थेजिन्हें निकाल लिया गया है। इनमें लोगों की मौत हो गई।

बेगमपुर इलाके में शुक्रवार सुबह लगभग 4:15 बजे एक मकान गिर गयाजिसकी वजह से मकान में रह रहे लोग दब गए। इस हादसे में लोगों की मौत और एक शख्स घायल हुआ हैवही एक को रेस्क्यू कर लिया गया है। घायल को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर हैं और राहत-बचाव का काम जारी है।

गौरतलब है कि सितंबर, 2021 में दिल्ली के मलकागंज इलाके में भी इमारत ढहने का हादसा हुआ थाजिसमें यहां एक तीन मंजिला इमारत गिर गई थी। इस इमारत के मलबे में कई लोग दबे थे। ग्राउंड फ्लोर पर एक दूध की दुकान थीजिसमेंमें कुछ निर्माण का काम चल रहा थाइमारत जब गिरी तो नीचे गई गाड़ियां भी खड़ी थीं। इस हादसे में मासूम बच्चों ने अपनी जान गंवा दी थी।  जान गंवाने वाले नीतिन और आयुषी के बच्चे थे।  मां आयुषी बच्चों को ट्यूशन से लेकर आ रही थी। छोटे बेटे का नाम प्रियांशू और बड़े बेटे का नाम सौम्य था। यहां पर गुजरने के दौरान इमारत गिर गईजिससे दोनों बच्चों की जान चली गई।