देशभर में बच्चों का टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। ओमिक्रोन के लगातार बढ़ते खतरे के बीच बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। देशभर में 15-18 साल की उम्र के बच्चों के लिए सोमवार से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। दो दिन में लगभग 85 लाख बच्चों को वैक्सीन लगाई गई थी।तीन जनवरी को 44 लाख 20 हजार से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई जबकि चार जनवरी को 40 लाख 84 हजार से ज्यादा बच्चों को वैक्सीन की खुराक दी गई। वहीं, पांच जनवरी को बच्चों को टीकाकरण का आंकड़ा 1 करोड़ के पार हो गया है।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बताया कि 15 से 18 साल की उम्र वाले एक करोड़ से ज्यादा बच्चों को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।तीन और चार जनवरी को 85 लाख से ज्यादा किशोरों को वैक्सीन लगा दी गई थी।
148 करोड़ के पार हुआ वैक्सीनेशन का आंकड़ा
देश में अब तक वैक्सीन की 148 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। 86 करोड़ 45 लाख पहली डोज जबकि 61 करोड़ 77 लाख दूसरी खुराक दी जा चुकी है। यूपी में सबसे ज्यादा लगभग साढ़े 20 करोड़ वैक्सीन की डोज लोगों को दी जा चुकी है। वहीं इसके बाद महाराष्ट्र में करीब 13 करोड़ 57 लाख और पश्चिम बंगाल में 10 करोड़ 68 लाख खुराक दी गई है।
Please do not enter any spam link in the comment box.