
लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव का नतीजा 10 मार्च को घोषित किया जाएगा। इस चुनाव को जीतकर सत्ता पर काबिज होने के लिए सभी पार्टिया खुद को दावेदार बता रही है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर समाजवादी पर जोरदार तंज कसा है। उन्होंने कहा है कि 10 मार्च को शर्मनाक पराजय के लिए सपा एक बार फिर तैयार रहे। यूपी विधानसभा चुनाव की शुरुआत 10 फरवरी से की जाएगी। गौरतलब है कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने तीन चौथाई बहुमत प्राप्त कर के सरकार बनाई थी। वहीं सत्ता पर काबिज सपा ने मात्र 47 सीटों पर ही जीत पाई। बसपा को 19 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

Please do not enter any spam link in the comment box.