छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का रहने वाला सहदेव मंगलवार की रात सड़क हादसे का शिकार हो गयाजिसका जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकाज) में इलाज चल रहा है। सहदेव अभी ICU में भर्ती है। उसे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। सिर में टांके भी लगे हैं। खून का थक्का जमा हुआ है। सहदेव अभी होश में है। परिजनों से थोड़ी बहुत बातें भी कर रहा है। इधर मशहूर रैपर बादशाह भी लगातार फोन पर सहदेव के स्वास्थ्य का अपडेट परिजनों से ले रहे हैं।

सहदेव के करीबी पिंटू मानिकपुरी ने बताया किएक्सीडेंट की खबर सुन कर मंगलवार की रात से लेकर बुधवार सुबह तक बादशाह ने से बार कॉल कर सहदेव का हालचाल जाना है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी परेशानी या जरूरत हो तो सीधे परिजन उनसे बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज की जरूरत हो तो वहां करवाएंउनकी टीम पूरी मदद करेगी। साथ ही बादशाह की एक टीम भी सहदेव से मुलाकात करने के लिए पहुंचेगी।

जगदलपुर डिमरामपाल अस्पताल में इलाज अच्छा हो रहा है। डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ लगातार पहुंच कर सहदेव की स्थित देख रहे हैंलेकिन खून का थक्का जमने से रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। कुछ ही घंटे में सहदेव को रायपुर रेफर किया जाएगा। ताकि और बेहतर उपचार हो सके। हालांकि रायपुर के किस अस्पताल में लेकर जाएंगे यह अभी स्पष्ट नहीं है।

मंगलवार की शाम सहदेव अपने परिजनों के साथ बाइक पर निकला था। बाइक पर लोग सवार थे। सहदेव सबसे पीछे बैठा था। इस बीच शबरी नगर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पीछे बैठने की वजह से हादसे में सहदेव को गंभीर चोटें आईंजिसे आस-पास मौजूद लोग फौरन सुकमा जिला अस्पताल लेकर गए। सुकमा कलेक्टर और SP भी फौरन अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर करवाया था।

बचपन को 'बसपनकहने के मासूम अंदाज के कारण हुआ हिटसहदेव का गाना 'बसपन का प्यारसोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुआ था। इस गाने में सहदेव बचपन को 'बसपनकहता है। उसका यह भोला और मासूम अंदाज ही पब्लिक को बेहद भा गया था। कई नामी सेलिब्रिटीज ने सहदेव के मूल वीडियो को शेयर किया था। इसके बाद बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने उसके साथ इस गाने का रीमिक्स तैयार किया था।