गोवा में कांग्रेस पार्टी को फिर बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता रवि नाइक ने मंगलवार को राज्य विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। वह पोंडा सीट से विधायक बने थे। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर को त्यागपत्र सौंपा। नाइक के त्यागपत्र देने के बाद 40 सदस्यीय विधानसभा में अब कुल 37 विधायक ही बचे हैं। इनमें कांग्रेस के सिर्फ तीन शेष रह गए हैं।
आपको बता दें कि इससे पहले दो विधायकों हाल ही में त्यागपत्र दे दिया है। नाइक के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना है। गौरतलब है कि राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं।
Please do not enter any spam link in the comment box.