सारंगपुर:- शासन निर्देशानुसार दिनांक 15.12.2021 से 15.01.2022 तक आपकी सरकार आपके साथ हितग्राही मूलक योजनाओं के शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत नगरीय क्षेत्र सारंगपुर में नगरची इमली चौराहे पर नगर पालिका सारंगपुर द्वारा शिविर लगाया गया जिसमें आम नागरिकों की समस्याएं सुनी गई एवं शिकायतो का निराकरण किया गया एवं शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारियां दी गई । सीएमओं द्वारा बताया गया कि यह शिविर नगर के अलग अलग स्थानो पर 15 फरवरी 2022 तक लगाया जावेगा ओर पात्र नागरिकों को शासन की योजनाओ का लाभ दिया जाएगा। उक्त शिविर में मुख्य नगर पालिका अधिकारी अशोक कुमार भामोलिया विनोद कुमार गिरजे, नोडल अधिकारी अशोक दीक्षित ,आर एस आई दीपक रानवे ,लोकेश जाधव ,गोवर्धन सिंह सोलंकी ,राशिद खा मेव ,सालार काजी ,वहीदुरहमान पठान ,समुन्दर लववंशी ,सचिन जाधव, विनोद पारछे ,रईस खान,शादाब खान प्रदीप वातरे ,राजेश पुष्पद, ललित नागर आंगनवाड़ी विभाग सुनीता सोलंकी लक्ष्मी पुष्पद अनिता नगोरिया संतोष पुष्पद मनोरमा पुष्पद संगीता पुष्पद आदि उपस्थित थे
Please do not enter any spam link in the comment box.