भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से प्रकाश हॉकी क्लब इंदौर के सदस्यों ने विधानसभा में भेंट की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने "हॉकी का प्रकाश" पुस्तक का विमोचन भी किया।

जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट के नेतृत्व में मिले प्रकाश हॉकी क्लब के सदस्यों ने इंदौर में हॉकी प्रेक्टिस के लिए एस्ट्रो टर्फ मैदान विकसित करने का अनुरोध किया। हॉकी क्लब इंदौर लगभग 82 साल पुरानी संस्था है। भारतीय हॉकी टीम के कप्तान रहे पद्मश्री शंकर लक्ष्मण, श्री किशन लाल तथा श्री मीर रंजन नेगी जैसे अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रकाश हॉकी क्लब से जुड़े रहे हैं। विधायक श्री महेंद्र हार्डिया, क्लब के सचिव एवं पुस्तक के संपादक श्री देवकीनंदन सिलावट और हॉकी खिलाड़ी श्री मीर रंजन नेगी उपस्थित थे।