नई दिल्ली | दिल्ली के बुराड़ी इलाके में डीटीसी की लो प्लोर बस के सीएनजी सिलेंडर में धमाका होने से तीन लोग झुलस गए हैं। हादसे के समय में बुराड़ी स्थित सीएनजी जांच स्टेशन पर बस रुकी थी। तीन लोग सीएनजी सिलेंडर को उतार रहे थे। इसी दौरान हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। उनका बाबू जगजीवन राम अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, सिलेंडर फटने से आस-पास मौजूद लोगों को कोई नुकसान नही हुआ है लेकिन जिनके हाथ में सिलेंडर था वे जरुर झुलसे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Please do not enter any spam link in the comment box.