नई दिल्ली ।
ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली सरकार अलर्ट है। दिल्ली में 100 फीसदी योग्य लोगों को कोरोना की पहली खुराक दी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि करीब 148.33 लाख लोगों को पहली खुराक मिल चुकी है।
इसके लिए डाक्टरों, एएनएम, शिक्षकों, आशा, सीडीवी और अन्य सभी फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को सलाम।
दिल्ली के 100 फीसदी योग्य लोगों को वैक्सीनेट करने के लिए फंटलाइन कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।
दरअसल, राजधानी में बृहस्पतिवार को एक करोड़ 48 लाख 27 हजार 546 लोगों को कोरोना रोधी टीके की पहली डोज लग गई।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा एक नवंबर को जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची के अनुसार दिल्ली में कुल मतदाताओं की संख्या एक करोड़ 47 लाख 95 हजार 549 है।
इसके अनुसार सभी वयस्कों को टीके की पहली डोज लग गई है।
24 घंटे में एक लाख 22 हजार 399 लोगों को टीका लगाया गया।
इससे टीकाकरण का आंकड़ा दो करोड़ 53 लाख 37 हजार 557 तक पहुंच गया।
वहीं, मुख्यमंत्री के अनुसार टीका लगवाने वाले वयस्कों की संख्या एक करोड़ 80 लाख हो गई है।
राजधानी में बृहस्पतिवार को कोरोना के 118 नए मामले सामने आए। वहीं, एक मरीज की मौत हो गई। जबकि संक्रमण दर मामूली रूप से घटकर 0.19 प्रतिशत पर आ गई।
जबकि बीते दिन से संक्रमण दर 0.20 प्रतिशत पर बनी हुई थी। पिछले 24 घंटे में 57 मरीज ठीक हुए।
कंटनेमेंट जोन बढ़ने से कंटेनमेंट जोन की कुल संख्या 204 हो गई है।
Please do not enter any spam link in the comment box.