![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202112/index-585.jpg)
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) शनिवार को दिल्ली में 'भारत दर्शन पार्क' (Bharat Darshan Park) का उद्घाटन करेंगे, जहां बेकार चीजों और अपशिष्ट सामग्री से भारत के कई प्रतिष्ठित स्मारकों की आकर्षक प्रतिकृतियां बनाई गई हैं। आठ एकड़ में फैले इस पार्क में कुतुब मीनार, ताजमहल, चारमीनार, गेटवे ऑफ इंडिया, कोणार्क मंदिर, नालंदा अवशेष, मैसूर महल, मीनाक्षी मंदिर, हम्पी, विक्टोरिया मेमोरियल हॉल, सांची स्तूप, गोल गुंबज, अजंता और एलोरा गुफाएं और हवा महल सहित कई स्मारकों की प्रतिकृतियां बनाई गई हैं।
अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दक्षिण दिल्ली नगर निगम द्वारा 'वेस्ट टू वेल्थ' मॉडल पर बनाया गया मनोरंजन पार्क, कुछ देरी से खोला जा रहा है। इस पार्क का उद्घाटन ऐसे समय हो रहा है, जब अगले साल की शुरुआत में दिल्ली में निकाय चुनाव होने हैं। एसडीएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पार्क में कुल 22 प्रतिकृतियां हैं, जिसका उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार शाम को करेंगे। इनमें 21 स्मारकों और एक पेड़ की प्रतिकृतियां शामिल हैं।
Please do not enter any spam link in the comment box.