रायबरेली में एक दलित की खूंटे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। सुबह खेत में खून से लथपथ शव मिलने से गांव और आसपास में सनसनी फैल गई। हत्या की असल वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। वारदात के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। क्षेत्राधिकारी महाराजगंज, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाने के चकसुंडा गांव निवासी संत लाल उर्फ बेचे लाल उम्र करीब 50 वर्ष पुत्र स्व. राम आसरे घर में अकेला रहता था। उसकी दो शादी शुदा बहने अपनी अपनी ससुराल में है। आज सुबह के समय गांव की महिलाएं शौच क्रिया के खेत की तरफ निकली थी। तब गांव के समीप पंचायत भवन के पीछे सरसों के खेत में खून से सना शव दिखाई पड़ा।
बेचे लाल की हत्या की खबर सुनकर गांव के लोग आवाक रह गए। खेत में ग्रामीणों का जमावड़ा लगने लगा। हत्या का पता चलने पर मृतक की बहन और बहनोई भागकर गांव आए। सीओ राम किशोर सिंह, प्रभारी निरीक्षक उरेश सिंह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम इंचार्ज अजीत तिवारी, तृप्ति कुशवाहा, उमेश कुमार विश्वकर्मा, वीरेंद्र कुमार ने मौके से साक्ष्य जुटाए।
Please do not enter any spam link in the comment box.