नई दिल्ली - 22.12.21
शिक्षक कल्याण फॉउंडेशन द्वारा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2021 का आयोजन नई दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया के सभागृह में किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में यूनियन मिनिस्टर डॉ सुभाष सरकार एवं प्रो एस पी सिंह बघेल आमंत्रित थे। उन्ही के कर कमलों से देश में शिक्षा क्षेत्र में योगदान देने वाले विशेष विभूतियों को सम्मानित किया गया। इन्ही विशेष जनो में प्रो डॉ दिनेश गुप्ता का नाम भी शामिल किया गया था। शिक्षा क्षेत्र में दे रहे लगातार योगदान के लिए संस्था के कमिटी और अध्यक्ष द्वारा उनके नाम की घोषणा दो महीने पहले की गई थी।
ज्ञान हो कि दिनेश गुप्ता - आनंदश्री द्वारा पूरे कोरोना काल मे ऑफलाईन और ऑनलाईन के माध्यम से लोगो में जागरूता लाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। ऐसे अनेक कार्यो को देख कर उन्हें इस पुरस्कार के लिए चुना गया।
आनंदश्री ने सभी का आभार प्रकट किया।
Please do not enter any spam link in the comment box.