बाराबंकी । विधान सभा क्षेत्र रामनगर के ग्राम पंचायत मधवा जलालपुर में समाजवादी महिला सभा की विधान सभा अध्यक्ष सुनीला मौर्या द्वारा महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष महिला सभा सरोज मौर्य की अध्यक्षता और सपा नेता मुजम्मिल हुसैन अंसारी के कुशल संचालन में मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार में रहे पूर्व कैबिनेट अरविंद कुमार सिंह गोप ने पूरे क्षेत्र से आई हुई महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है।और आज इस जुल्मी जालिम सरकार को हटाने की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा आपके कंधो पर है।क्योंकि आपसे अच्छा और कोई नही जान सकता है कि बढ़ती हुई महंगाई में घर चलाना कितना मुश्किल काम है साढ़े चार सौ का गैस सिलेंडर साढ़े नौ सौ का हो गया, सरसों का तेल 90 रुपए से बढ़कर 210 रुपए में हो गया दाल, किराना,सभी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं।यही नहीं दवाइयों के दाम 80ः से ज्यादा बढ़ चुके हैं।लेकिन यह डबल इंजन की सरकार को न दिख रहा है और न सुन पड़ रहा है ऐसी गूंगी बहरी सरकार को उखाड़ फेंकना है।सपा सरकार में सरकारी कोटे में मिट्टी का तेल और चीनी सब मिलता था जैसे ही बीजेपी सत्ता में आई सब कुछ मिलना बन्द हो गया है।इस पूंजीपतियों वाली सरकार को गरीब, किसान मजदूर से कोई लेना देना नहीं है।बड़े पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए आम जनमानस की जेब पर डांका डाला जा रहा है।गाडि़यों के चालान के नाम पर भारी भरकम राशि वसूली जा रही है और लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इस मौके पर मौजूद लोगों में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राम गोपाल रावत, पूर्व अध्यक्ष डॉ कुलदीप सिंह,सपा के वरिष्ठ नेता रामनाथ मौर्य,यशवंत सिंह यादव प्रभात सिंह,हशमत अली गुड्डू आदि लोग मौजूद रहे।