नई दिल्ली। क्या कभी औरतों से इतनी भी नफरत कर सकता है कि उन्हें एक-एक करके मौत के घाट उतार दे। लेकिन दुनिया में एक शख्स है, जो रूस की जेल में बंद है। इसे दुनिया का सबसे खूंखार हत्यारा कहा जाता है। यह महिलाओं से इतनी अधिक नफरत करता है कि दो सौ से अधिक को मौत के घाट उतार चुका है। इस हत्यारे का नाम मिखाइल पोपकोव है जो पहले रुस की पुलिस में काम करता था। जानकारी के अनुसार हत्या से पहले मिखाइल महिलाओं को जो दर्द देता था, उसकी वजह से उसे दुनिया का सबसे दुष्ट हत्यारा कहा जाता है। वह पहले घंटों टॉर्चर करता था। इसके लिए वो चाकू से लेकर हथौड़ी तक का इस्तेमाल करता था। इस दुष्ट हत्यारे को पकड़ने से पहले पुलिस रूस में एक के बाद एक महिलाओं की बॉडी मिलने से परेशान हो गई थी। वह महिलाओं की बॉडी को बेहद वीभत्स तरीके से खराब कर देता था। बॉडी की हालत देख पुलिस ने इन महिलाओं के कातिल को वेयरवोल्फ करार दिया था। 57 साल का यह हत्यारा करीब 20 साल तक रूस में खौफ मचाता रहा। उसने अपने होमटाउन में एक के बाद एक महिलाओं को दर्दभरी मौत दी। चूंकि वो एक पुलिसकर्मी था, इस वजह से किसी ने उसपर शक भी नहीं किया, लेकिन कहते हैं ना, कि क्रिमिनल अपनी पहचान छोड़ ही देता है। ऐसे ही एक सबूत से मिखाइल पकड़ा गया और उसे जेल में डाल दिया गया। पहली सुनवाई में उसे 22 महिलाओं की मौत के आरोप में 2015 में कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। ये हत्याएं उसने 1992 से 2010 के बीच की थी। उसे अपने किए पर कोई पछतावा नहीं है। वो महिलाओं को अपनी कार में बिठाता और फिर सुनसान जगह पर उनका रेप करता था। इसके बाद टॉर्चर कर उनकी हत्या कर देता था। मिखाइल की गाड़ी के टायर के निशान के आधार पर वो पुलिस के शक के घेरे में आया। आखिरकार उसने अपने सभी गुनाहों को मान लिया और अब जेल में सजा काट रहा है.