बस्ती। कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र के कुचरूपुर गांव में बेटी की शादी से एक दिन पहले राम अनुज यादव के घर में आग लग जाने से शादी समारोह का सामान जलकर नष्ट हो गया। विवाह 7 दिसम्बर को होना था। इसकी सूचना जब भारतीय जनता पार्टी नेता और कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से टिकट के प्रबल दावेदार रमाकान्त पाण्डेय को हुई तो वे राम अनुज यादव के घर पहुंचे और हर संभव सहयोग किया। कहा कि बेटी का विवाह धूमधाम से हो गया, जितना संभव होगा सहयोग करूंगा। सबसे सामूहिक सहयोग से राम अनुज की बेटी के हाथ पीले हो गये और बारात विदा हुई। राम अनुज ने जब रमाकान्त के प्रति आभार व्यक्त किया तो उन्होने कहा कि यह तो मानव धर्म है। इन्सान ही इन्सान के काम आता है।
भाजपा नेता रमाकान्त के साथ बेटी की विदाई के दौरान अमित यादव , सुनील कुमार, रामनाथ यादव , अशोक कुमार यादव, आशीष शर्मा , अरविन्द शुक्ला, सुभाष,सूरज मिश्रा, अनिल गौतम के साथ -साथ गाँव व बारात के लोग उपस्थित थे।
अग्निकाण्ड में जल गया शादी का सामान, भाजपा नेता रमाकान्त ने बढाया सहयोग का हाथ
शुक्रवार, दिसंबर 10, 2021
0
Tags
Please do not enter any spam link in the comment box.