
चंडीगढ़। आप पार्टी पंजाब के प्रधान भगवंत मान ने कहा कि भाजपा में शामिल होने का ऑफर आया है। 4 दिन पहले ही भाजपा के बड़े नेता ने उन्हें फोन किया था। मान ने कहा कि उन्हें कैबिनेट मंत्री का पद देने के लिए ऑफर दिया गया था। भाजपा की तरफ से 'आप' नेताओं को पार्टी में शामिल होने के लिए लगातार फोन आ रहे हैं।
मान ने कहा कि लोग उन पर विश्वास करते हैं परंतु भाजपा उसे खरीदना चाहता है। भगवंत मान ने कहा कि भाजपा उन्हें खरीदने की कोशिश कर रहा है परंतु उन्होंने पलटवार करते कहा कि उन्हें पैसों का कोई लालच नहीं है। साथ ही उन्होंने पंजाब सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस में केवल सीएम चेहरा बदला गया है बाकी सभी मंत्री वहीं कांग्रेस में ही हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ उनकी कोई लड़ाई नहीं हैं। वह पार्टी के साथ काम करते रहे हैं और करते रहेंगे।

Please do not enter any spam link in the comment box.