![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202112/images-24.jpg)
बिलासपुर। कोरोना वायरस के खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन से बचने की कवायद चल रही है। इसके तहत विदेश से आने वाले हर यात्री को निगरानी में रखा जा रहा है। बीते 48 घंटे के भीतर 18 लोग विदेश से जिले में आए हैं। उन्हें सात दिनों के लिए होम आइसोलेट कर दिया गया है। ओमिक्रान संकट शुरू होने के बाद 17 नवंबर से अब तक 106 लोग विदेश से आए हैं।
कोरोना वायरस का खतरनाक वेरिएंट ओमिक्रोन के मामले देश में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में इसके फैलाव को रोकने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके तहत विदेश से आने वाले हर व्यक्ति को निगरानी में रखा जा रहा है। गुस्र्वार और शुक्रवार को जिले में 18 लोग विदेश से पहुंचे हैं। उन्हें निगरानी में ले लिया गया है। हालांकि इसमें से कोई भी कोरोना पाजिटिव नहीं मिला है। लेकिन गाइडलाइन के अनुसार इन्हें सात दिनों के लिए होम आइसोलेट कर दिया गया है। इनका सात दिन बाद फिर से सैंपल लिया जाएगा। यदि उस समय जांच रिपोर्ट निगेटिव आई तो उन्हें आइसोलेशन से मुक्त कर दिया जाएगा।
भुवनेश्वर से नहीं आई रिपोर्ट, परिजन परेशान
विदेश से आने वाले दो लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। ऐसे में इन्हें होम आइसोलेशन में रखकर ओमिक्रोन वेरिएंट की शंका पर सैंपल भुवनेश्वर भेजा गया है। लेकिन दो सप्ताह बाद भी उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। दोनों पाजिटिव पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हंै। ऐसे में रिपोर्ट के इंतजार में परिजन रोज सिम्स वायरोलाजी लैब का चक्कर काटने के लिए बाध्य हैं।
Please do not enter any spam link in the comment box.