जशपुरनगर : छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं एवं फैसलों से अन्न उपजाने वाले किसानो में प्रसन्नता व्याप्त है। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर किसानों से 01 दिसम्बर 2021 से 35 उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी की जा रही है। जहां जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी के लिए टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, तौल, भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था के साथ धान खरीदी सुचारू रूप से संचालित है। प्रशासन के द्वारा किए गए उक्त व्यवस्था से जिले के किसान खुश हैं। किसानों का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या नहीं हो रही है। साथ ही फसलों का उचित दाम मिलने से उन्हें संबल मिल रहा है।
विकासखंड कुनकुरी के उपार्जन केन्द्र में धान बेचने आये ग्राम बासनताला के किसान श्री कासमेस बेक पिता श्री मिखायल बेक ने बताया कि उसकी लगभग 27 एकड़ कृषि भूमि है। जहाँ वे बरसात के समय मे धान सहित अन्य खरीफ फसलों की पैदावार लेते है। उन्होंने बताया कि आज वे समिति में 400 बोरी धान बेचने आए है। जहां खरीदी हेतु प्रशासन द्वारा की गई समुचित व्यवस्था को देखकर उन्हें बहुत प्रसन्नता हुई। किसान कासमेस ने बताया कि समिति में धान बेचने में उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई। समिति प्रबंधकों द्वारा केंद्रों में किसानों के लिए सभी सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। धान बेचने के लिए टोकन मिलने, समय पर बारदाना उपलब्धता के साथ ही धान तौलाई का कार्य बहुत ही सरलता से हो गया। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों को उनकी उपज का वास्तविक मूल्य मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना के द्वारा बोनस राशि का अंतरण भी किसानों के खाते में किया जा रहा है। जिससे किसानों को दोहरा लाभ प्राप्त हो रहा है। उनकी आय में वृद्धि के साथ ही आर्थिक स्थिति भी सुदृढ़ हो रही है। किसान कासमेस ने धान खरीदी व्यवस्था के लिए राज्य सरकार व जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया है।
जिले के 35 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से खरीदा जा रहा समर्थन मूल्य पर खरीदा जा रहा है धान
शुक्रवार, दिसंबर 31, 2021
0
Tags
Please do not enter any spam link in the comment box.