नई दिल्ली अमूल देश का लीडिंग ब्रांड है। ये अपने 75 साल पूरे कर चुका है। इसके बिजनेस मॉडल को अपने सेक्टर में सबसे अच्छा माना जाता है। जो लोग अमूल के साथ जुड़कर अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं उन्हें अमूल फ्रेंचाइजी ऑफर करता है। इसमें लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं, लेकिन कमाई कितनी होगी ये प्रोडक्ट सेलिंग पर डिपेंड करेगी। ऐसे में अगर आप भी अमूल के साथ नया बिजनेस शुरू करना चाहते है तो हम यहां अमूल फ्रेंचाइजी लेने की प्रोसेस बताने जा रहे हैं।

पहले समझिए अमूल पार्लर को

अमूल पार्लर एक्सक्लूसिव अमूल आउटलेट होते हैं जहां उनके प्रोडक्ट की पूरी रेंज उपलब्ध होती है। ये 100 स्क्वायर फीट से बड़ी स्पेस में होते हैं। आउटलेट के फॉर्मेट के हिसाब से इसके इंटीरियर और दूसरे इक्विपमेंट लगाने में 2 लाख रुपए से लेकर 6.0 लाख रुपए खर्च हो सकते हैं। अमूल के होलसेल डीलर पार्लर में स्टॉक की सप्लाई करते हैं और फ्रेंचाइजी को प्रोडक्ट बेचने पर रिटेल मार्जिन मिलता है।

रिटेल मार्जिन अलग-अलग प्रोडक्ट पर अलग-अलग होता है। पूरा रिटेल मार्जिन पार्लर चलाने वाले कि जेब में ही जाता है, क्योंकि उसे अमूल को किसी भी तरह की रॉयल्टी या रेवेन्यू नहीं देना पड़ता है। पार्लर की लोकेशन के आधार पर महीने का सेल्स टर्नओवर 5 लाख से 10 लाख रुपए हो सकता है।

1. अमूल प्रिफर्ड आउटलेट

अमूल प्रिफर्ड आउटलेट के लिए आपके पास 100-150 स्क्वायर फीट की स्पेस होना चाहिए। आउटलेट ओपन करने में करीब 2 लाख रुपए का खर्च आता है। 2 लाख रुपए में से 25,000 रुपए ब्रांड सिक्योरिटी में चले जाते हैं। रिनोवेशन में करीब 1 लाख रूपए खर्च होते है और इक्विपमेंट पर लगभग 70,000 रुपए का खर्च आता है।

कमाई कितनी होगी: कमाई की बात करें तो पाउच मिल्क पर 2.5% का रिटर्न मिलता है। मिल्क प्रोडक्ट पर 10% और आइसक्रीम पर 20% का मार्जिन मिलता है। सेल्स टार्गेट अचीव करने पर कंपनी की तरफ से स्पेशल इंसेंटिव का फायदा अलग से मिलता है। यानी, अगर आपकी अच्छी सेलिंग होती है तो लाखों रुपए कमाए जा सकते हैं।

2. अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर

अमूल आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर की फेंचाइजी के लिए आपके पास 300 स्क्वायर फीट से ज्यादा स्पेस होना चाहिए। स्कूपिंग पार्लर की फ्रेंचाइजी ओपन करने में करीब 6 लाख रुपए का खर्चा आएगा। सिक्योरिटी के लिए 50,000 रुपए का डिपॉजिट करना होता है। रिनोवेशन पर करीब 4 लाख रुपए का खर्च आएगा और करीब 1.5 लाख रुपए इक्विपमेंट पर खर्च होते हैं। इक्विपमेंट सपोर्ट परचेज अमाउंट का फायदा लेने के लिए सभी विसिकूलर्स और डीप फ्रीजर अमूल ब्रांडेड होने चाहिए।

कमाई कितनी होगी: रेसिपी बेस्ड आइसक्रीम स्कूप्स / फ्लोट्स / शेक्स / बेक्ड पिज्जा / सैंडविच / चीज़ स्लाइस बर्गर / गार्लिक ब्रेड / हॉट चॉकलेट ड्रिंक (अमूल प्रो) पर लगभग 50% का मार्जिन मिलता है। पहले से पैक की गई आइसक्रीम पर मार्जिन लगभग 20% है। अन्य प्रोडक्ट्स पर मार्जिन 10% है। सेल्स टारगेट पूरा करने पर स्पेशल इंसेंटिव का फायदा अलग से मिलता है। अच्छी सेलिंग पर लाखों रुपए की इनकम हो सकती है।

फ्रेंनचाइजी कैसे मिलेगी?

अमूल प्रिफर्ड आउटलेट या आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर को ओपन करने के लिए सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 022-68526666 नंबर पर कॉल करना होगा। retail@amul.coop पर फ्रेंचाइजी की इंक्वायरी के लिए मेल भी किया जा सकता है। जगह और बाकी चीजें फाइनल होने के बाद आपको GCMMF Ltd. के नाम से चेक या डिमांड ड्राफ्ट से सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करना होगा। यहां हम आपको ये भी बता दें कि RTGS या NEFT के माध्यम से सिक्योरिटी डिपॉजिट नहीं लेता है।