जयपुर । भाजपा की ओर से 16 दिसम्बर को अलवर शहर में आक्रोश रैली निकाली जाएगी। जिसके जरिए कांग्रेस सरकार को घेरा जाएगा। रैली के संयोजक व पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा कि करीब 10 हजार लोग अलवर आएंगे। फिर चाहे रोड जाम हो या रास्ते अवरुद्ध हों। भाजपा के कार्यकर्ता कटला बाजार से एकत्रित होकर प्रमुख बाजारों से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे। वहां कलेक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।
अलवर जिले के दक्षिण के प्रभारी विष्णु चेतानी ने कहा कि 16 दिसम्बर को सुबह 11 बजे से कार्यकर्ता एक साथ रवाना होंगे। मुख्य बाजारों से होत हुए कलेक्ट्रेट जाएंगे। वहां ज्ञापन दिया जाएगा। इस आक्रोश रैली का मकसद सरकार की असफलता को जनता के सामने लाना है। जिसस तरह अलवर में अपराध बेलगाम है। हर दिन रेप, छेड़छाड़, लूट, हत्या,साइबर क्राइम की घटनाएं होती है। उससे लगता है अपराधी बेखौफ हैं। चेतानी ने कहा कि देश में सबसे महंगा पेट्रोल डीजल और बिजली राजस्थान में महंगी है। बेरोजगारी का प्रतिशत भी सर्वाधिक है। किसान ठगा हुआ है। दस दिन में कर्ज माफी करने वाले चुप हैं। कानून व्यवस्था ठप है। आहूजा ने कहा किअलवर जिले में रेप, छेड़छाड़ व लूट हत्या चरम पर है साइबर क्राइम में तो अलवर अव्वल है।