बिलासपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे में तखतपुर-मुंगेली रोड में मनियारी नदी पर बने पुल जर्जर हो गया है। बुधवार से इसकी मरम्मत की जाएगी। इसके चलते पुल पर 29 दिसंबर से 10 जनवरी तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। इस मार्ग से जाने-आने के लिए तखतपुर से पहले परिवर्तित मार्ग बेलसरी-मोढ़े रोड में व्यवस्था की गई है। यह रोड तखतपुर के आउटर से होकर सीधे बरेला पहुंचेगी। तखतपुर थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि मनियारी नदी पर बने पुल जर्जर हो गया है। इसके चलते PWD नेशनल हाईवे के कार्यपालन अभियंता ने थाने में सूचना दी है कि मनियारी नदी पर निर्मित पुल में सुधार कार्य किया जाना है। इसके चलते पुल से 29 दिसंबर से 10 जनवरी तक वाहनों की आवाजाही बंद रखी जाए।

बिलासपुर से मुंगेली तरफ जाने लिए तखतपुर से पहले बेलसरी-मोढ़े बाइपास रोड का उपयोग करने की व्यवस्था की है। यह मार्ग बाइपास से होकर सीधे बरेला पहुंचेगा। इसी तरह मुंगेली तरफ से बिलासपुर आने वाले वाहनों के लिए भी बरेला आवास से परिवर्तित मार्ग का उपयोग करने की बात कही है। इसके लिए उन्होंने पुलिस से रूट की व्यवस्था करने के लिए कहा है।

13 दिनों तक चलेगा काममनियारी नदी के जर्जर पुल में मरम्मत कार्य बुधवार को शुरू हो जाएगा। इससे पहले ही PWD और नेशनल हाईवे के अफसरों ने परिवर्तित मार्ग की व्यवस्था कर ली है। ताकिबिलासपुर से पथरियामुंगेलीलोरमीपंडरियाकवर्धाजबलपुरमंडला की ओर से आने-जाने वाले वाहनों को दिक्कत न हो। पुल की मरम्मत का काम 10 जनवरी तक 13 दिन चलेगा।
तखतपुर-बरेला के बीच मनियारी नदी में पिछले साल बाढ़ आ गई थी। इस बार भी बारिश के चलते बाढ़ की स्थिति बनी थी। पानी भरने के कारण दो साल से नदी पर बने पुल की हालत जर्जर हो गई हैजिसे सुधारने के लिए लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह ने पहल की थी। उन्होंने विभागीय अफसरों से चर्चा कर पुल की मरम्मत करने के निर्देश दिए थे। साथ ही शीघ्र सुधार कार्य नहीं कराने पर आंदोलन करने की चेतावनी भी दी थी। TI भारद्वाज ने बताया कि पुल मरम्मत कार्य के चलते परिवर्तित मार्ग की व्यवस्था की गई है। लिहाजादोनों परिवर्तित मार्गों में पुलिस के जवान तैनात किए जाएंगे और बाइपास रूट से वाहनों के आने-जाने की व्यवस्था की जाएगी।