पंजाब | सरकार ने प्रदेश की कई मंडियों को धान की खरीद के लिए बन्द कर दिया है। एशिया की सबसे बड़ी अनाज मंडी खन्ना में 11 नवंबर वीरवार को खरीद का आखिरी दिन तय किया गया है। इससे किसान पसोपेश में हैं। धान को मंडी में लाने के लिए भगदड़ की स्थिति है। किसानों का कहना है कि किसानी के लिए ऐसा बुर दौर कभी नहीं देखा। दैनिक जागरण ने बुधवार सुबह खन्ना अनाज मंडी की ग्राउंड रिपोर्ट लेने के लिए वहां का दौरा किया। हालात यह हैं कि धान की आमद में जबरदस्त तेजी आ गई है।
सरकारी फरमान के बाद किसान किसी तरीके से अपनी फसल को वीरवार तक मंडी में पहुंचा देना चाहता है। बूथगढ़ के किसान सुखजीत सिंह ने कहा कि हालात खराब हैं। कई किसानों ने अभी कटाई भी नहीं की है। फसल नहीं बिकी तो निजी व्यापारी मनमानी कीमत पर खरीदेंगे। सरकार को 10 दिन और देने चाहिए।
बूथगढ़ के ही किसान नगिन्दर सिंह ने कहा कि इस तरह के आदेशों से किसान और किसानी बर्बाद हो जाएगी। सरकार कम से कम 15-20 दिन और खरीद करें। पहले भी 30 नवंबर तक खरीद होती रही है।
सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे किसानःबेनीपाल
भारतीय किसान यूनियन लक्खोवाल के ब्लाक प्रधान अमृत बेनीपाल ने कहा कि यह फैसला बहुत गलत है। सरकारें किसी न किसी तरीके से लगातार किसानों को परेशान कर रही है। इस फैसले को सरकार ने नहीं बदला तो वे सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। किसान के खेत का आखिरी दाना भी खरीदा जाना चाहिए।
पिछले साल से भी 20 फीसद कम खरीद, रकबा बढ़ा है
खेती जानकारों के अनुसार पिछले साल बासमती की बिजाई भी काफी हुई थी। उसका झाड़ कम होने के कारण इस बार बासमती की जगह आम धान ज्यादा बीजा गया। इस तरह से पिछले साल के मुकाबले धान की फसल का रकबा बढ़ा है। उधर, मार्केट कमेटी खन्ना से मिले आंकड़ों के अनुसार मंगलवार तक मंडी में 20 लाख 10 हजार 516 क्विंटल धान की खरीद हुई है। पिछले साल कुल 24 लाख 48 हजार 216 क्विंटल धान की कुल खरीद हुई थी। इस तरह पिछले साल के आंकड़े से ही 20 फीसद अभी खरीद कम हुई है। सोमवार को मंडी में 71 हजार 672 क्विंटल धान खरीदा गया। यह अभी भी मंडी में धान की आमद में तेजी की तरफ इशारा करता है।
ढेरी के आगे किसान को खड़ा कर हो रही खरीद
जानकारी के अनुसार बाहरी राज्यों से आने वाले धान पर रोक के लिए मंडी में धान की ढेरी के आगे उसे उगाने वाले किसान को खड़ा कर फोटो खींची जा रही है। इसके साथ ही तारिख के सबूत के तौर पर उस दिन का अखबार उसके सामने रखा जा रहा है

Please do not enter any spam link in the comment box.