
भोपाल । सूदखोरों के खिलाफ मध्य प्रदेश में सघन अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान सूदखोरों को खोजा जाएगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भोपाल के आनंदनगर इलाके में गुरुवार रात एक परिवार के पांच लोगों द्वारा जहर पीने की घटना के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में सूदखोरी की घटनाओं के खिलाफ मुख्यमंत्री के तेवर सख्त दिखाई दिए। उन्होंने साफ कहा कि सूदखोरों-साहूकारों की गतिविधियों पर सतत नजर रखी जाए। बता दें कि सूदखोरों के चंगुल में फंसे एक परिवार के पांच सदस्यों ने गुरुवार रात जहर पी लिया था। घटना में एक वृद्धा और उसकी एक पोती ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया था। शनिवार सुबह दूसरी पोती की सांसों की डोर भी टूट गई।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सूदखोरों और साहूकारों द्वारा लिए जाने वाले मनमाना ब्याज के चलते होने वाली घटनाएं असहनीय हैं। इस तरह की हृदय विदारक घटनाओं पर नियंत्रण को सरकार ने गंभीरता से लिया है। असंवैधानिक रूप से सूदखोरी करने वालों के विरुद्ध सख्त अभियान चलाने के निर्देश देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे लोगों के विरुद्ध निगरानी अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए। उन्होंने मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, डीजीपी विवेक जौहरी, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव की मौजूदगी में कहा कि सूदखोरों और साहूकारों की गतिविधियों की निगरानी की जाए। अवैधानिक रूप से लाइसेंस लिए बगैर सूदखोरी और साहूकारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के निर्दे

Please do not enter any spam link in the comment box.