अदनान खान सलामतपुर रायसेन की रिपोर्ट।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री पीसी शर्मा 69 वे दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव में शामिल होने रविवार को सांची स्तूप पहुंचे थे। वापस भोपाल जाते समय सलामतपुर में कांग्रेस नेता नीरज जैन बंटी भैया के आवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए पीसी शर्मा ने मंत्री बिसाहूलाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिसाहूलाल जब कांग्रेस में थे तब इस तरह के बयान नहीं देते थे। भाजपा महिला विरोधी पार्टी है वहां पहुंचकर उन पर भाजपा का असर हो गया है। भाजपा में आए दिन ऐसा होता रहता है कोई ना कोई ऐसे विवादित बयान देते हैं। खासतौर पर महिलाओं के खिलाफ। यह बात ठीक नहीं है। इन चीजों पर तुरंत एक्शन होना चाहिए। बता दे कि पूर्व मंत्री पीसी शर्मा रविवार को सांची महोत्सव में दर्शन करने आए थे। मीडिया से चर्चा करते हुए यह बात कही। इस दौरान सलामतपुर कांग्रेस नेता बबलू पठान, बृजेश खंडेलवाल दीवानगंज, शक्ति सिंह तोमर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तुलसीराम मेहरा, मकसूद मंसूरी,ज़हीर मंसूरी, सुनील कुशवाहा, कपिल साहू, पर्व जैन सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Please do not enter any spam link in the comment box.