![](https://pradeshlive.com/uploads/news/202111/Pragya_Singh_Thakur.jpg)
भोपाल । भोपाल से सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर अक्सर अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहती हैं। प्रज्ञा ठाकुर फिर एक बयान को लेकर चर्चाओं में आ गई हैं। इस बार प्रज्ञा ठाकुर ने सुबह मस्जिदों से होने वाली अजान पर आपत्ति जाहिर की है।उन्होंने कहा कि ये सुबह-सुबह लोगों की नींद हराम करते हैं। मरीजों का ख्याल नहीं रखते और साधू-संतों की साधना भी भंग कर देते हैं। उन्होंने कहा कि हम लोगों से कहा जाता है, कि दूसरे समुदाय की प्रार्थना के वक़्त तेज आवाज में भजन न बजाएं जाएं लेकिन ये लोग रोज सुबह लाउड स्पीकर से लोगों को परेशान करते हैं। सुबह 5 बजकर कुछ मिनट पर तेज-तेज आवाजें आती हैं और लोगों की नींद हराम होती है, मरीजों को दिक्कत होती है। उन्होंने कहा कि साधू-संतों की पूजा अर्चना का समय भी सुबह ही होता है आरती का समय भी सुबह होता है लेकिन जबरदस्ती इन लाउडस्पीकरों की आवाज हमें सुननी पड़ती है। लेकिन जब हम तेज आवाज में भजन बजाते हैं,तब ये कहते हैं कि हमारे इस्लाम में ये जायज नहीं माना जाता।
Please do not enter any spam link in the comment box.