
बस्ती । जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भारत विभाजन के जिम्मेदार जिन्ना को महिमा मण्डित करने पर तीखी आलोचना किया। संजय चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव को या तो इतिहास का ज्ञान नहीं है या वे जान बूझकर हिन्दु-मुसलमान के नाम पर नफरत पैदा कर रहे हैं। कहा कि यदि उन्हें जिन्ना से इतना ही प्यार है तो उन्हें पाकिस्तान जाकर राजनीति करना चाहिये। भारत के मुसलमान किसी के बहकावे में आने वाले नहीं है।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने भारतीय जनता पाटी सरकार के विकास कार्यों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व से सपा सहित विपक्षी दल मुद्दाविहीन हो गये हैं और वे तात्कालिक लाभ के लिये राजनीति के नाम पर लोगों में नफरत फैलाना चाहते हैं। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अपना बयान वापस ले और देश की जनता से माफी मांगे या देश छोड़कर पाकिस्तान चले जाय। कहा कि राष्ट्रवादी मुसलमान जिन्ना को कभी स्वीकार नहीं करेगा। वे देश विभाजन और उसके बाद हुये कत्लेआम के सीधे तौर पर जिम्मेदार हैं जिसमें हजारों लोगों को मार डाला गया।

Please do not enter any spam link in the comment box.