पटना | छठ महापर्व के पहले और दूसरे अर्घ्य को लेकर बुधवार की सुबह 10 बजे से गुरुवार की सुबह 10 बजे तक पटना में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। कई सड़कों पर वाहनों की इंट्री पूरी तरह बंद कर दी गई है तो कुछ सड़कों पर केवल व्रतियों के वाहनों को इजाजत दी जाएगी। पटना और सोनपुर के बीच जय प्रकाश पुल पर भी यातायात प्रभावित रहेगा। गांधी मैदान से खुलने वाली कई सिटी बसें पटना जंक्शन तक ही जाएंगी।
छठ व्रतियों व श्रद्धालुओं को घाट तक आने-जाने में परेशानी न हो, इसके लिए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बुधवार दोपहर दो से शाम सात बजे व गुरुवार की रात दो से सुबह आठ बजे तक शहर के कई प्रमुख मार्गों पर निजी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। साथ ही पटना में बुधवार की सुबह दस से गुरुवार सुबह दस बजे तक बड़े वाहनों के प्रवेश पर वर्जित कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप घर से निकल रहे हैं तो वैकल्पिक मार्ग को चुनें या फिर तय पार्किंग स्थल पर वाहन खड़ा करें।

Please do not enter any spam link in the comment box.