बिहार | में इन दिनों में उत्तर-पश्चिमी हवा का निरंतर प्रवाह जारी है। इस कारण पारे में धीरे-धीरे गिरावट देखी जा रही है। इस कारण पूरे सूबे में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कार्तिक छठ में कुछ इसी प्रकार का मौसम रहने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विवेक सिन्हा ने बताया कि छठ के दौरान कड़ाके की ठंड और भारी धुंध या कुहासे की स्थिति उत्पन्न नहीं होगी हालांकि न्यूनतम तापमान 18-20 डिग्री के बीच तो अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का पूर्वानुमान है। इस कारण छठ व्रती को सुबह और शाम भगवान सूर्य को अर्घ्य देने को लेकर ठंड से खास परेशानी नहीं होगी।
नवंबर में 10 डिग्री तक जा चुका है न्यूनतम तापमान
बीते 10 वर्षों में राजधानी में नवंबर माह के अधिकतम व न्यूनतम तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया था। अमूमन नवंबर माह में होने वाली कार्तिक छठ के दौरान वर्ष 2018-2019 में न्यूनतम तापमान 13 डिग्री के आसपास रहा जबकि इस बार 18-20 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान के रहने के आसार हैं। वहीं वर्ष 1966 में एक नवंबर को अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं वर्ष 1952 में 29 नवंबर को न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
Please do not enter any spam link in the comment box.